बिजनौर, फरवरी 22 -- रेलवे फाटक गैडाजूड़ के पास एक युवती की ट्रेन संख्या एनएमजी मालगाड़ी की चपेट में आने से 21 फरवरी को मृत्यु हो गई थी। पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पाया गया शव कुमारी रेनू देवी (उम्र लगभग 28 वर्ष (अविवाहित)) पुत्री चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम गेंडाजोड़ थाना स्योहारा का निकला। युवती द्वारा रेलवे क्रॉसिंग गैडाजूड़ से आगे किलोमीटर संख्या 1439/7 अप लाइन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद जाने से उक्त घटना घटित हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.