सीवान, फरवरी 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के सीवान-पचरूखी स्टेशनों के बीच चाप ढ़ाला के समीप रेलवे ट्रैक पर विक्की यादव का शव मिलने के मामले में मृतक के भाई ने हत्या का एफआईआर दर्ज कराई है। भाई रितिक कुमार यादव ने स्थानीय एक लड़की व अन्य लोगों को इस मामले में आरोपित किया है। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विक्की यादव एक लड़की से बात करता था। बीते 16 फरवरी को वह घर से निकला था और देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन ने इसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, काफी खोजबीन के बाद भी विक्की कुमार यादव का कुछ पता नहीं चल सका। इधर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की बात सामने आयी। बाद में अस्पताल में शव की पहचान विक्की के रूप में की गयी। परिजन का आरोप है कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.