बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक फतेहगंज थाना क्षेत्र के लगनहाई (अंश डढवामानपुर) निवासी 40 वर्षीय श्यामलाल पटेल पुत्र बिंदा प्रसाद पटेल था। श्यामलाल पटेल गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने घर से मजदूरी के लिए निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। उनका शव बाद में बदौसा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। चचेरे भाई श्यामबाबू और भतीजे सचिन पटेल ने बताया कि श्यामलाल पटेल राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी ऊषा के अलावा दो पुत्र सोम और हिमांशु तथा एक पुत्री पुष्पा हैं। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.