सहारनपुर, अप्रैल 18 -- देवबंद। नगर क्षेत्र स्थित कासिमपुरा-भायला रेलवे फाटक के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर शव (50) पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्रों के लोगों एवं राहगिरों को बुला मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई हो सकी। मृतक के शरीर पर जगह जगह गहरे जख्म बने हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति किसी चलती ट्रेन से गिरा हो। यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3 बताया कि मामले की जांच की जा रही है। -----हाईवे पर घूमते मिले मदरसा छात्रो को परिजनों को सौंपादेवबंद। नागल स्थित मदरसे में पढ़ रहे छात्र अलकीस (1...