मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा रेलवे के थानों पर शवों की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के हावड़ा छोर पर एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति और विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली छोर पर 35 वर्षीय युवक का शव ट्रैक पर मिला था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर दोनों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। मृतकों के पास कोई कागजात न होने से उनकी पहचान कराने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल सोशल मीडिया व रेलवे के अन्य थानों को अवगत कराया गया है। द...