मथुरा, मार्च 28 -- अलग स्थानों पर ट्रेनों से कटे अज्ञात वृद्ध और युवक के शवों की पहचान में जीआरपी की टीम जुट गई है। शवों की पहचान के लिए आस पास के जिलों के थानों से सम्पर्क किया जा रहा है। विदित हो कि मथुरा-दिल्ली रेल रूट पर अलग अलग स्थानों पर ट्रेनों की चपेट में आने से 65 वर्षीय साधू व 40 वर्षीय युवक कट गए थे। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। शवों की पहचान के लिए जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की है। टीम ने शवों की पहचान के लिए आस पास के जनपदों के पुलिस थानों से गुमशुदगी का ब्यौरा मांगा है। साथ ही मृतकों के क्षत विक्षत शवों के फोटो सोशल मीडिया पर डाले है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अलग अलग स्थानों पर विभिन्न ट्रेनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.