रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की हुई पहचान, जांच में जुटी इलाकाई पुलिस।
गंगापार, जून 2 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गत सोमवार के दिन बिझवनिया गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला था। मिले शव की पहचान हो चुकी है। मृतक की पहचान हंडिया थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय कुलदीप पटेल पुत्र सुखदेव पटेल ग्राम बिझवनिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कुलदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसके पिता चौकीदारी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.