रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की हुई पहचान
गोरखपुर, जुलाई 15 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के जोंहिया रेलवे लाइन पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर मृत मिली 22 वर्षीय युवती की बुधवार को पहचान हो गई। उसकी पहचान मुंडा कोड़रा गांव निवासी रामनिवास की पुत्री शिखा के रूप में हुई। पिता ने थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि शिखा किसी काम से भीटीरावत चौराहे गई थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिखा तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.