प्रयागराज, फरवरी 2 -- थरवई/सहसों, हिन्दुस्तान टीम। थरवई थानाक्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के मजरा माधोपुर के सामने सोमवार भोर में रेलवे ट्रैक पर युवती की सिर कटी लाश पाई गई। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर क्षत-विक्षत सिर भी बरामद किया। शव के पास मिले मोबाइल के जरिए मृतका की शिनाख्त नीबी गारापुर गांव की सुहानी तिवारी के रूप में हुई। पुलिस मोबाइल चैट के आधार पर एक प्रतियोगी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटने से मौत की पुष्टि हुई है। नीबी गारापुर गांव निवासी पवन तिवारी मुंबई में काम करते हैं। उनकी पत्नी का एक साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। उनके चार बच्चों में सुहानी तिवारी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी के बाद से सुहानी ही घर पर अपनी छोटी बहन व भाई की देखभाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.