रेलवे ट्रैक पर मिला शव नगला मानसिंह के युवक का निकला
अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला शव नगला मानसिंह के युवक का निकला। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगला मानसिंह निवासी विजय (30) पुत्र छत्रपाल निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार छर्रा अड़्डे के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव कर शिनाख्त विजय के रुप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.