औरैया, अप्रैल 21 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मोर क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक किनारे पड़ा मिला, जिससे वन्यजीव संरक्षण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार पाता रेलवे स्टेशन के नजदीक खंभा संख्या 1110/04 के पास रेलवे के की-मैन ने ट्रैक पर मोर का शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और मामले की जानकारी दिबियापुर आरपीएफ को दी गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मोर किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। घटना के बाद क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.