महाराजगंज, अगस्त 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र में सिसवा बाजार-घुघली रेलखंड पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने सूचना दी कि सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 338/2-3 के पास ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।मौके पर करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला। महिला ने सलवार-कुर्ती पहन रखी थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड से एक युवक का शव बरामद प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।...