रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
गोंडा, मई 19 -- गोण्डा। शहर के मिश्रौलिया चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास सोमवार देररात युवक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मिश्रौलिया चौकी प्रभारी अंकित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पहचान नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.