गंगापार, मार्च 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। दोपहर एक बजे के लगभग मेजारोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग पर डाउन लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह, उप निरीक्षक नितेश पाठक, उप निरीक्षक लल्लन सिंह व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने शव की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। शव से कुछ दूर मोबाइल फोन मिला है, पुलिस इसी मोबाइल के आधार पर दिवंगत का पहचान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.