हाथरस, मई 10 -- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव -(A) - कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट मिला शव, हाथ पर लिखा था लव यू मांहाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट रविवार को रेलवे ट्रैक पर युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। युवक के हाथ पर लव यू मां और सीने पर सुमन लिखा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शव की शिनाख्त में जुट गई है।सलेमपुर के निकट अज्ञात युवक का शव पड़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिला सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक ने काले रंग की शर्ट और काले ही रंग का पैंट पहन रखा था। गले में काला धागा बंधा हुआ था।...