भदोही, जून 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घनश्यामपुर-सरायजगदीश मार्ग स्थित भीमपुर शिवाला मंदिर के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में अज्ञात 20 वर्षीय युवती मिली। उपचार को जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस को उक्त गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे रेलवे ट्रैक से 10-15 मीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में पड़ी दिखी। वह बेहोश थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत कपड़े भी फटे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत पीआरबी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोप...