भदोही, अक्टूबर 4 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार शाम काशी महाकाल सुपरफास्ट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा विद्युत पोल संख्या 812/27 के पास हुआ। सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। आरपीएफ के जवान भारत यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा था। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। शरीर के कुछ अंग रेलवे पटरी पर बिखरे मिले। मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र सरजू निवासी यूरोनी दतिया, थाना गोदान, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। वह अपने पिता, मां और छोटे भाई के साथ राघोपुर गांव में किराए मकान में रहता था। कारपेट सिटी चौकी प्रभारी संतोष सिंह और रजपुरा चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृ...