हरदोई, अप्रैल 30 -- सुरसा। क्षेत्र के गोरही मजरा खजुरहरा निवासी सर्वेन्द्र उर्फ राजेश का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। बीते दो-तीन दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की पी लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मृतक के पिता बाबूराम के अनुसार, खदरा फाटक के पास रेलवे लाइन से जीआरपी पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद कर उसे मर्चरी में रखवा दिया था। शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान सर्वेन्द्र के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजन मर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी कन्यावती, सात वर्षीय पुत्र ऋषिराम व तीन वर्षीय पुत्री रिद्धी को छोड़ गया है। वह गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.