हरदोई, अप्रैल 26 -- कछौना। दलेल नगर बालामऊ स्टेशन के बीच नैरा रेलवे क्रासिंग के पास एक बिहार के युवक का शव मिला। रेल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। ग्राम नैरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का शव पड़ा था। आरपीएफ के जवानों के साथ पहुंचे रेल कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से युवक के परिजनों को सूचना दी है। उसकी पहचान नागेंद्र राम निवासी वार्ड-14 बाबा थाना जिला भभुआ बिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...