उन्नाव, दिसम्बर 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता।कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग के गंगाघाट रेलवे स्टेशन स्थित ऋषि नगर केबिन के पास शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति को रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाकर रेलवे कर्मचारी स्तब्ध रह गया। पैट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी सुनील ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे देखा और मृत शरीर समझकर तत्काल स्टेशन मास्टर, जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी की टीम ने जब व्यक्ति को जांचा तो पाया कि वह जीवित है और नशे की हालत में है। उसे सुरक्षित स्टेशन पर लाया गया। इसी दौरान, अपने पति की तलाश में एक महिला स्टेशन पहुंची और उसने उस अधेड़ व्यक्ति को अपना पति बताया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मिला व्यक्ति बंद पुल चौराहे पर राजीव नगर खंती निवासी छुटाई है, जो एक ढाबा चलाता है। वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका परि...