हरदोई, मार्च 13 -- माधौगंज। किसान का शव गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। गुरुवार शाम करीब सात बजे बालामऊ से उन्नाव की ओर जाने वाली ट्रेन गुजरने के दौरान स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कुरसठ नगर पंचायत के मोहल्ला गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय अखिल अवस्थी के रूप में की। घटना के बाद रातभर शव घर पर रखा रहा। शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक अविवाहित था। उसकी मां की करीब 12 साल पहले और पिता रामशंकर की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ा भाई निखिल शादी के बाद परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। युवक गांव में परिवार के अन्य लोगों के साथ रहकर खेती-किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.