रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव
सुल्तानपुर, मई 27 -- कुड़वार, संवाददाता घर से मां को बिना कुछ बताए निकले किशोर का शव बन्धुआकला थाना क्षेत्र के हुसैनगंज क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया। पुलिस ने आधार कार्ड से शव की पहचान करते हुए परिजनों को सूचना के बाद जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मंगलवार की रात बन्धुआकला थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर हुसैनगंज रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गयी थी। जानकारी होने के बाद लोगों ने इसकी सूचना बन्धुआकला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल में मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी शैलेश कुमार यादव (17) पुत्र सत्यनारायण यादव के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शैलेश पारा बाजार में एक फास्ट फूड की दूकान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.