गोंडा, फरवरी 12 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चंगेरिया गांव के पास रेलवे गुमटी के निकट ट्रैक पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर धड़ से सिर अलग था। मृतक की पहचान जरवल चीनी मिल के एक कांटा बाबू के रूप में हुई है। गुरुवार को भंभुआ चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंगेरिया गांव के पास रेलवे ट्रेक पर ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मृतक की शिनाख्त रविदत्त सिंह (58) निवासी ग्राम पंचायत बिबियापुर अवधूत नगर, कोतवाली करनैलगंज के रूप में हुई। वह जरवल चीनी मिल में कांटा बाबू के पद पर लालेमऊ में तैनात थे। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.