सोनभद्र, अप्रैल 7 -- रेणुकूट, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सथानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा के हाईटेक रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव लोगों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान 40 वर्षीय रवि पुत्र नंदकिशोर, निवासी शिवापार्क के रूप में हुई। बताया गया कि वह मूल रूप से डेहरी ऑनसोन का रहने वाला था और वर्तमान में अपनी मां के साथ शिवा पार्क क्षेत्र में रह रहा था। व...