कौशाम्बी, जून 24 -- सैनी इलाके के कनवार रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। कनवार के ग्रामीण मंगलवार शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन की तरफ गए तो देखा कि वहां ट्रैक पर एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद जीआरपी के सिराथू चौकी प्रभारी सुशील कुमार यादव अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- लालगढ़ फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत जीआरपी ने मृतक की पहचान करने का तमाम प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस पर पंचनामा कर लाश पीएम हाउस भेज दी ग...