गोरखपुर, जून 5 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही ग्रामसभा के लाला टोला गांव के समीप सम्में मां स्थान के सामने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

रेलवे ट्रैक पर मौत का खुलासा गुरुवार की आधी रात के बाद करीब एक बजे रेलकर्मियों की नजर ट्रैक के किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। युवक का सिर और पैर शरीर से अलग हो गया था। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पीआरवी को दी गई।

पुलिस जांच और शव की पहचान सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने देखा कि मृतक के चेहरे पर दाढ़ी थी तथा उसके शरीर पर कोई कपड़ा नह...