रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला-पुरुष का शव
चंदौली, अप्रैल 29 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद पीडीडीयू-गया रेलखंड पर बुधवार की सुबह सैयदराजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास अप ट्रैक पर एक महिला और पुरुष शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।पीडीडीयू-गया रेलखंड पर कल्याणपुर रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास अप ट्रैक पर बुधवार की सुबह दो अज्ञात का शव पड़ा था। सुबह ग्रामीण और कस्बावासी निकले तो शव देखकर सन्न रह गए। लोगों ने इसकी सूचना सैयदराजा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.