मधेपुरा, मार्च 14 -- मुरलीगंज। थाना क्षेत्र के पकिलपार गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। इस बसत की जानकारी होते ही आसपास के लोग स्थल पर जमा हो गए। लेकिन किसी ने शव की पहचान की। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली ट्रेन के कुछ ही समय बाद महिला का शव ट्रैक किनारे देखा गया। प्रथम दृष्टया महिला चलती ट्रेन से गिर गयी या किसी ने उसे धक्का दिया होगस ऐसा प्रतीत होता है। रेलवे ट्रैक पर गिरने से कटकर महिला की मौत हुई है। मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उसके शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज और हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को दी। मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.