रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव
देवघर, जून 13 -- जसीडीह। जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर सरासनी गांव के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पुलिस बरामद किया है। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल एवं जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ को सूचना मिली थी कि डाउन लाइन पर पोल संख्या- 325/32 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
शव की पहचान और पुलिस जांच सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसकी जानकारी जसीडीह थाना को दी। उसके बाद एसआई उदय सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। शव का सिर और एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने लाल रंग की टी-शर्ट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.