गंगापार, मई 23 -- रेलवे लाइन एक अज्ञात महिला का रन ओवर हो गया, इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त के लिए प्रयास किया किंतु जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को एसआरएन मर्चरी हाउस भेज दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा गांव के सामने शनिवार की अलसुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना जसरा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर अमरेहा गांव के सामने हुई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...