बलरामपुर, अप्रैल 7 -- अविनाश त्रिपाठी/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नगर के संतोषी माता मंदिर तिराहे के पास रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए यातायात को बंद कर दिया गया। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक इस रेलवे क्रासिंग का समपार फाटक बंद रहेगा। जिससे इस रस्ते से गुजरने वाले वाहनों का दबाव शहर के अंदर बढ़ गया है। जिसके कारण पूरे शहर में भीषण जाम लगा हुआ है। लोगों को आज पूरा दिन आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर के संतोषी माता मंदिर रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते हैं। इस रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका मरम्मत कार्य मंगलवार सुबह से शुरू किया गया। किस दौरान अनाउंसमेंट कर लोगों को सुबह 7 से शाम 5:00 बजे तक रेलवे समपार फाटक बंद करने की सूचना दी गई।इधर से गुजरने वाले व...