रेलवे ट्रैक पर बैग और स्कूल ड्रेस, पटना में 10वीं की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता; परिजनों का हंगामा
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- पटना से सटे खगौल से एक स्कूली छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। खगौल के रेलवे कॉलोनी स्थित स्कूल गई 10वीं की छात्रा रहस्मय परिस्थिति में लापता हो गई। छात्रा को सुबह 7.30 बजे उसके चाचा स्कूल छोड़ने गए थे। डेढ़ बजे जब स्कूल से नही लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान घर से स्कूल से करीब 700 मीटर दूर खगौल के पास रेलवे ट्रैक पर छात्रा का स्कूली ड्रेस और बैग पड़ा मिला है। घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए बिहटा-खगौल रोड को पांच घंटे तक जाम कर आगजनी की। इधर छात्रा की खोजबीन जीआरपी, आरपीएफ और पटना पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। डॉग स्क्वायड टीम भी लगी हुई है। पुलिस स्कूल के प्रिसिंपल और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर रही है। 14 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ खगौल स्थित रेलवे कॉलोनी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.