उन्नाव, फरवरी 23 -- शुक्लागंज/उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक और किशोरी ने चलती मालगाड़ी के सामने लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना इतनी वीभत्स थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आधे घंटे से ज्यादा समय तक जंगल में खड़ी रहीं। पटरी पर रखा सिर, धड़ से अलग हुआ जिस्म घटना सोमवार रात करीब 8:45 बजे की है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रॉसिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर डाउन लाइन (पोल संख्या 62/28 व 62/30) के बीच एक 45 वर्षीय युवक और करीब 14 साल की किशोरी अचानक ट्रैक पर आ गए। चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, किशोरी ने ट्रैक पर अपना सिर रख दिया। तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजरी और पल भर में किशोरी का सिर और एक हाथ धड़ से अलग हो गया। उ...