देवरिया, अप्रैल 22 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने के साथ रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक युवक रेलवे पटरी पर बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। युवक खुद को "माफिया" बताते हुए यह रील सोशल मीडिया पर शेयर करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां युवक ने रेलवे ट्रैक पर ही बाइक चलाकर वीडियो बनाया। "हाईकोर्ट में यार हमार थाना पे पर्चा कट जाई" गाने के साथ जारी यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ प्रभारी धनंजय राय के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.