देवघर, मई 4 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के सरासनी गांव समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार को 18 वर्षीय युवक का शव बरामदगी के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मधु मिश्रा हत्याकांड की एसएसपी ने की जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसापरिजनों का आरोप इस संबंध मे मृतक के पिता शीतल यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 1 मई को गांव में चल रहे श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने रोहित को बुलाकर स्कूल के पीछे ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वह वहां से भागकर एक गड्ढे में छिप गया और पूरी रात वहीं रहा। इस दौरान उसने अपने मामा और मौसा को मैसेज कर घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने...