लखीसराय, जनवरी 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर जानलेवा लापरवाही का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए बिना हेलमेट ट्रिपल लोड बाइक सवार ने बेखौफ होकर रेलवे लाइन को पार किया। इस दौरान न तो उसे अपनी जान की परवाह थी और न ही दूसरों की सुरक्षा की। घटना के वक्त लखीसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी मालगाड़ी के खुलने का अनाउंसमेंट हो चुका था। अनाउंसमेंट सुनते ही बाइक चालक ने ट्रेन के आने से पहले पटरी पार करने के लिए बाइक की रफ्तार और तेज कर दी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन कुछ सेकेंड की यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान से बाइक सवार ने रेलवे ट्रैक पार किया, वहां से महज दस गज की दूरी पर जीआरपी का आवास है, जहां अक्सर पुलिसकर्मी मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.