कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रूरा थाना क्षेत्र के बैजूपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह डाउन रेल ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेल ट्रैक पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने व शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।रूरा थाना क्षेत्र के निजामतपुर गांव के मजरा करौंदाचांदी के रहने वाले साठ वर्षीय अमर सिंह यादव मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर से दवा लेने कानपुर जाने की कहकर निकल थे। रास्ते में बैजूपुरवा गांव के पास से निकली दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन में खंभा नंबर 1059/20 के पास डाउन ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से निकले ट्रैक मैन ने शव पड़े होने की सू...