रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से पांच ट्रेनें देरी से मुरादाबाद पहुंचीं
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- हरिद्वार व मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के समीप एक पेड़ गिरने के कारण ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित होई। इससे वंदे भारत समेत मुरादाबाद से गुजरने वालीं पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। ये ट्रेनें ढाई से तीन घंटे की देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वंदे भारत एक्सप्रेस का मुरादाबाद पहुंचने का समय शाम में 5:38 बजे का है और यह ट्रेन 8:22 पर पहुंची। इसी प्रकार सूबेदार एक्सप्रेस, चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर, नैनी जन शताब्दी और राप्ती गंगा एक्सप्रेस देरी से मुरादाबाद पहुंची। रेलवे कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य प्रारंभ किया और दोपहर 3:25 बजे पेड़ को पूरी तरह ट्रैक एवं ओवरहेड विद्युत लाइन क्षेत्र से हटाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, हरिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.