रेलवे ट्रैक पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, घंटों बाधित रहा रेल यातायात
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- लखनऊ-बरेली रेलखंड के रजागंज हॉल्ट पर मिट्टी से भरा डंपर रेलवे ट्रैक पर पलट जाने से रेल यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद कई ट्रेनों को घंटों तक रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक पर मिट्टी गिरने से संचालन बंद हो गया।इसकी जानकारी मिलने पर पीडब्लूआई मंडल ने मशीन भेजकर खुद जाकर रेल ट्रैक को सही कराया। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक के पास चल रहे कार्य के दौरान मिट्टी लेकर जा रहा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक पर पलट गया। हादसे में चालक समेत कुछ मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास से ही मिट्टी की खुदाई कराई जा रही थी। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.