हापुड़, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के जीएस फाटक पर गुरुवार रात को कपड़ों से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पर पलट गया और कपड़ों के बोरे ट्रैक पर फैल गए। इस दौरान दिल्ली से हापुड़ की तरफ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन को पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यात्री ट्रेन से बाहर उतर गए और सूचना पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया और यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस के अनुसार कपड़ों से भरा ट्रक पिलखुवा से मोदीनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जीएस फाटक पर पहुंचा तो चालक का ट्रक से संतुलन बिगड़ और रेलवे ट्रैक पर पलट गया। इस दौरान पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से हापुड़ की तरफ जा रही थी, जो पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होने के कारण रुकी थी। हादसे के बाद ट्रेन को आधे घंटे तक स्टेशन पर ही रोके रखा गया। ट्रक के ट्रैक पर पलटत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.