प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज। पतंगबाजों से उत्तर मध्य रेलवे ने अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक और ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) आसपास पतंग न उड़ाएं। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट का अत्यधिक उच्च वोल्टेज प्रवाहित होता है। पतंग की डोर के संपर्क में आने से गंभीर विद्युत हादसे की संभावना बनी रहती है। विगत वर्षों में इस प्रकार की लापरवाही के कारण कई हादसे हुए हैं। इसलिए आगामी त्योहार मकर संक्रांति स्नान पर्व पर रेलवे ट्रैक पर बच्चों को पतंग उड़ाने से रोके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.