रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक-युवती के शव, सनसनी
हाथरस, जून 8 -- हाथरस/मुरसान। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के निकट सोमवार को युवक-युवती के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुट गई है।डीपएस स्कूल के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती के शव मिले। दोनों शव क्षत विक्षत अवस्था में थे। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की उम्र 28-30 वर्ष की प्रतीत हो रही है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। कुछ लोग इसे संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। इस संबंध में थाना मुरसान प्रभारी अरविंद सक्सेना का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत हो रही है। दोनों शवों की शिनाख्त का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.