कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुई अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वजह क्या थी। पुलिस इसे हादसा बता रही है। वहीं परिजनों ने युवती की मनोदशा खराब बताई है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद गांव निवासी जयराम किसानी करते हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी सोनम मंगलवार की सुबह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच अशरफपुर (वीरनपुर) गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवारीजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.