रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के चौकी बेगराजपुर अंतर्गत ग्राम संधावली के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 तथा थाना मंसूरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की जेब आदि की तलाशी लेकर उसकी पहचान गांव वहलना निवासी प्रदीप के रूप में कराई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.