रेलवे ट्रैक पर दो किमी दौड़ा मिनी ट्रक, तीन घंटे ठप रहीं ट्रेनें
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- ढकवा (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक सोमवार सुबह नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण रेल ट्रैक पर घूम गया। एक तरफ के दो पहिये दोनों लाइन के बीच और दूसरे दो पहिये बाहर चलते रहे। करीब दो किलोमीटर आगे चालक मिनी ट्रक को रेल ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला। इससे सुल्तानपुर-वाराणसी रेल लाइन पर तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। ढकवा-पट्टी मार्ग पर एक मिनी ट्रक चालक सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार से नीमा गोपालपुर हाल्ट के समीप पहुंचा तो वहां रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। उससे पहले क्रॉसिंग के पास तीन बड़े वाहन खड़े थे। इस पर चालक ने किनारे से ट्रक उतारकर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया। पार नहीं हो सका तो वह कोइरीपुर सुल्तानपुर की ओर करीब दो किलोमीटर तक ट्रैक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.