हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई, संवाददाता। थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम पुरवा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर रात बघौली रेलवे स्टेशन को लखनऊ मेल के चालक ने सूचना दी कि ग्राम पुरवा के पास ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। वहीं लखनऊ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस के चालक ने भी शव के पास ट्रेन रोककर इसकी जानकारी स्टेशन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका की पहचान कुसुम लता पत्नी प्रेम कुमार रैदास निवासी ग्राम पुरवा थाना बघौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.