रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
देवघर, जुलाई 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-हंसडीहा रेलखंड पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा गांव के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरलाटांड़ गांव निवासी 65 वर्षीय मिश्री महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुत्र लोकेश यादव सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मिश्री महतो को काफी कम दिखाई देता था और सुनने में भी परेशानी थी। मंगलवार सुबह शौच के लिए घर से खेत की ओर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। उसी बीच पुलिस के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर वृद्ध के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.