इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर बने रेलवे क्रॉसिंग के पास घरेलू विवाद के चलते दपंति जान देने के लिए रेलवे ट्रैक जा पहुंचे। जीआरपी ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया और परिजनों के सुपुर्द किया। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे औरैया के एरवाकटरा निवासी दंपति अपने घर से परिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर जान देने के इरादे से बाइक से भरथना पहुंचे। जहां रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 वी के पास बाइक खड़ी कर दोनों ट्रैक पर चलने लगे। आसपास के लोगों ने संदिग्ध लगने पर सूचना जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी जवान उन्हें चौकी ले गए। जहां दोनों को समझाया गया। मौके पर पहुंचे भाई व चचेरे भाई के सुपुर्द किया गया। बताया गया कि घर में सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.