मधुबनी, जून 7 -- बिस्फी । शिवमंदिर दूधैल के पास रेल ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली महिला की पहचान कर ली गयी है। मृतका विभा देवी, पति भोगेन्द्र ठाकुर ग्राम चानोपट्टी बसैठा की रहने वाली बतायी गयी है। विभा देवी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।सूचना मिलने के बाद बिस्फी एसएचओ अविनाश कुमार उसे इलाज के लिए पीएचसी बिस्फी लाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पहचान होने के बाद विभा देवी के परिजनों को शव को सौंप दिया गया है।मामले को लेकर बिस्फी थाने में सनहा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...