रेलवे ट्रैक पर गिरा अधेड़, शरीर में हलचल देख चालक ने रोकी ट्रेन
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन से कानपुर आ रही महाबोधि एक्सप्रेस (12397) के चालक और डिप्टी एसएस की सजगता की वजह से शनिवार रात एक अधेड़ की जान बच गई। ट्रैक पर पड़े अधेड़ को देख चालक ने ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना देकर उसे अस्पताल भिजवाया। इस चक्कर में ट्रेन 18 मिनट मौके पर खड़ी रही तो अप लाइन पर संचालन भी ठप हुआ। चार ट्रेनों को प्रयागराज और फतेहपुर के बीच रोकना पड़ा। रेलवे रिकार्ड के तहत रमवां और फतेहपुर के बीच ट्रेन फुल स्पीड 128 किमी की गति से गुजर रही थी। रमवां स्टेशन के डिप्टी एसएस ने वॉकी-टॉकी से सूचना दी कि किमी नंबर 940-19 पर एमआरओ (मैन रन औवर) हुआ है। वैसे ट्रैक क्लीयर है लेकिन देखते हुए जाएं। चालक राजीव ने एक्शन ब्रेकिंग करते हुए घटनास्थल के छह-सात ओएचई पहले दस किमी की गति से ट्रेन चलानी शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.